हाजीपुर, जून 27 -- इलाके में चोरों का आतंक कमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके द्वारा रोज कहीं ना कहीं घटना का अंजाम दिया जा रहा है। जिससे लोग दहशतजदा हैं। चोरों ने सराय थाना अंतर्गत रामपुर रत्नाकर पंचायत के धर्मपुर वार्ड 16 में एक घर में भीषण चोरी की घटना का अंजाम दिया।

चोरी की विधि चोर छत के रास्ते से घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर नगदी, गहने सहित विभिन्न सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सुनील शर्मा के घर में हुई। शनिवार को पीड़ित सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग घर में सोए थे। इस बीच चोरों ने किसी प्रकार के केमिकल का प्रयोग कर उन लोगों के चेहरे पर छिड़क दिया। जिसके कारण चोरों के आने और शोरगुल का कोई आभास नहीं चला। सुबह में जब जगे तो घर का सारा सामान बिखरा देख सन्न रह गए।

चोरी के नुकसान उन्होंने बताया कि चोर अलमीरा, पेट...