घर में घुसकर नगदी-आभूषण चोरी
फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर उत्तम नगर स्थित एक घर से नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। डबुआ थाना पुलिस ने रविवार को पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उत्तम नगर गाजीपुर निवासी मोहन कुशवाहा 12 जून की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर की छत पर सो गए थे। घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर से ताला लगा हुआ था। अगले दिन सुबह जब वह नीचे आया तो दरवाजे का ताला गायब मिला तथा दरवाजा खुला हुआ था।चोर घर के अंदर रखी लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर आठ हजार रुपये , दो जोड़ी सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान की बालियां, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा सात जोड़ी चांदी के बिछुए चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आशंका जताई कि चोर मकान की छत के रास्ते घर में घुसे और रात के समय चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.