लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- क्षेत्र के महाराजनगर गांव निवासी संतोष कुमार राजपूत ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 16 मार्च की रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और नकदी सहित जेवरात चोरी कर ले गए। चोर करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी की आशंका जताई है। एसपी डा. ख्याति गर्ग के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.