मुरादाबाद, जून 24 -- क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। गांव पीलकपुर सियोराम निवासी किसान अमीन अहमद बुधवार की रात अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात्रि लगभग 2:00 बजे दीवार फांद कर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 20000 की नकदी, एक सोने का पेंडल, दो जोड़ी चांदी की पायल पार कर दिए। तीन बजे किसान लघुशंका के लिए उठा तो घर का सामान इधर-उधर पड़ा देख दंग रह गया। पीड़ित ने थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...