पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पूरनपुर/ माधोटांडा। दोस्त के घर में बैठे युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव अभयपुर इमलिया फार्म के रहने वाले सुखविंद्र सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को उनके दामाद पलविंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मथना जप्ती के उसका दोस्त नक्षत्र सिंह अपने घर केशरपुर ले गया। दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान वहां बलवंत सिंह उर्फ साबा पुत्र जस्सा सिंह निवासी शाहगढ़, गुरवचन सिंह उर्फ संता पुत्र गुरनाम सिंह, उनकी पत्नी लखविंदर कौर, दलजीत कौर पत्नी नक्षत्र सिंह, लवप्रीत कौर, अमृत कौर पुत्री गुरवचन सिंह निवासी अभयपुर इमलिया वहां पहुंच गए। सभी के हाथ में ...