इटावा औरैया, मार्च 6 -- रौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने आई उसकी पत्नी और पुत्री भी चोटिल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रौरा गांव निवासी रवीश कुमार पुत्र हजारी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने घर में स्थित दुकान पर बैठा था। उसी दौरान गांव के ही राजवीर, अजयवीर, अर्पित और जसवंत वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान राजवीर ने अपने हाथ में लिए फावड़े से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.