काशीपुर, जून 15 -- बाजपुर। एक चोर ने घर में घुसकर दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की है। सुभाष नगर निवासी इमरान पुत्र रिफ़ाकात ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार देर रात अपने घर में सो रहा था कि एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया। जहां आरोपी ने घर में रखे उसके दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि घर के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.