नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के लड़पुरा गांव में पड़ोसियों ने घर में घुस कर दो भाइयों पर जानलेवा कर दिया। दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक लड़पुरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह तीन फरवरी की शाम अपने घर में था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सतेंद्र, राकी, जसराम और मयंक लाडी ठंडे और लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र कुमार और उसका भाई ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। हमले में घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.