रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की, संवाददाता। घर के बाहर शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों और बलकटी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर सुनहरा निवासी बॉबी सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पास एक युवक की मोबाइल की दुकान है। आरोप है कि युवक रोजाना रात को अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर गाली गलौज करता है। साथ ही राहगीरों के साथ भी अभद्रता करता है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों और बलकटी से हमला 17 अप्रैल की रात युवक दोस्तों के साथ शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। उसके भाई रवि सैनी ने इसका विरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...