आगरा, अप्रैल 2 -- छत्ता क्षेत्र में महिला के घर में घुसकर आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर दी। पीड़ित ने खुद को जैसे तैसे सुरक्षित किया। पुलिस को सूचना दी। मौका पाकर आरोपित फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित विक्की निवासी पटेल नगर जीवनी मंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 30 मार्च सुबह की है। आरोपित विक्की जबरन उसके घर में घुस आया और उसे पकड़ लिया। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया। जैसे तैसे खुद को उससे छुड़ाया। आरोपित भाग गया। आरोप है कि आरोपित दोपहर में फिर आया। उसके हाथ में डंडा था। घर में घुस कर गाली गलौज करते हुए पीड़िता और उसके पति के साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फ...