मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुरौल, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम घर में सो रही 20 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। युवती के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपित को खदेड़कर पकड़ लिया। आरोपित समस्तीपुर जिले के पूसा थाना अंतर्गत महमदा निवासी नाथु साह (25) है। मामले को लेकर युवती की मां ने सकरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि दुकान पर देर शाम तक बैठी थी। बेटी घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपित युवक घर में घुस गया। इसके बाद पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्री के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर सकरा पुलिस के हवाले कर दिया।सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि युवती से घर में घुसकर गलत करने का प्रयास किया गया। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.