सीतापुर, जनवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर इलाके में गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ की। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी भाग गया। पीड़िता के परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो वह धमकाते हुए मारपीट करने लगे। तहरीर पर सदरपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक उनकी 22 वर्षीय बेटी नेत्रहीन है। बीते सोमवार को बेटीघर पर अकेली थी। तभी गांव का ही अरविंद चुपके से घर में घुस आया। वह बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के चीख पुकार मचाने पर वह धमकाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। कुछ देर बाद वह घर लौटकर आए तो बेटी ने अपनी आप बीती बताई। शिकायत करने वह आरोपी अरविंद के घर पहुंचे तो उसके माता-पिता धमकाते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध जताने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.