घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज
बलरामपुर, जुलाई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के घर में देर रात घुसकर छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर उसके पति की पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि तीन जुलाई की रात करीब 12:30 बजे गांव निवासी शमीम मुख्तार उर्फ बिहारी पुत्र मोहम्मद आजाद उनके घर में घुस आया और उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचने लगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: महिला से छेड़खानी, विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी महिला के शोर मचाने पर उसके पति की नींद खुल गई। पति के जागने पर आरोपी भागने लगा। पीछा कर पकड़ने का प्रयास करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए महिला के पति के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.