बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थाने के अकोहला पुरवा मजरा लौली टीकामऊ गांव निवासी खुशबू पत्नी गया प्रसाद वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व दोपहर दो बजे वह घर में थी। तभी गांव का पिंटू उर्फ सूरज पुत्र रामपत कुशवाहा आया और गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकती देते हुए हमला करने का प्रयास किया। घर में मां रामकली व चार बहने मौजूद थीं, उन्होंने बचाया। हमलावर ने कहा कि ममेरे भाई संदीप को निर्दोष फंसाया है। पूरे घर को बर्बाद कर देंगे। पुलिस ने पिंटू उर्फ सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...