महोबा, मार्च 20 -- महोबा, संवाददाता। घर में घुसकर दबंग के द्वारा दंपति के साथ मारपीट करने और विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीडित ललित कुमार ने बताया कि 16 मार्च को वह अपने घर में था। तभी दबंग अनिल सम्राट यादव आया और घर में घुसकर मारपीट करने लगा। पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बाद में दबंग के द्वारा शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित अनिल सम्राट यादव के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...