हापुड़, मार्च 29 -- हापुड़, संवाददाता। जाहरवीर शोभा यात्रा के दौरान थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव विघेपुर निवासी एक महिला के घर में घुसकर कुछ दबंगो ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पांच नाम जद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव विघेपुर निवासी कविता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के कुछ अससामाजिक तत्व उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। 27 मार्च की देर शाम गांव में जाहरवीर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान पीड़िता का पुत्र सत्यदेव व श्याम ने अपनी कार को एक तरफ कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.