औरैया, अप्रैल 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टडबा बिकू में दबंगों ने घर में घुसकर तांडव मचाते हुए तीन लोगों को घायल कर दिया। हमले में एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से गंभीर चोट आई है, जबकि दो अन्य को लाठी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने चार नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह खेत से गेहूं काटकर घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह घर में आराम कर रहा था। इसी दौरान गांव के चार नामजद व कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर परिवार के अपरबल सिंह, गब्बर सिंह और शिवसागर मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अपरबल सिंह पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, ...