फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 17 -- शमसाबाद, संवाददाता। घर में घुसकर दंपति समेत परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गयी। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गयी है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। रोशनाबाद निवासी राजकुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि एक युवक आए दिन उनके दरवाजे के सामने लघुशंका करता है। जब इसका विरोध किया तो आरोपित पक्ष गाली गलौज करने लगा। इसके बाद युवक अपने लोगों के साथ घर में घुस आये और हम लोगों के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने पहुंचे दामाद और बेटियों पर भी हमला किया गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अब पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...