औरैया, अप्रैल 9 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मसूदपुर में घर में घुसकर दंपती से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मद्दूपुर निवासी रविंद्र बाबू पुत्र श्याम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गांव के ही संजू, सौरभ और सुरेंद्र नशे की हालत में उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रविंद्र बाबू की पत्नी नीरज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके शरीर पर कई चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.