घर में घुसकर दंपती से मारपीट का आरोप
मऊ, जून 7 -- मऊ। थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी मुदिनी की शिकायत पर एसपी के आदेश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार, गांव निवासी कैलाश राम से जमीन का विवाद है। बीते 30 मई की शाम वो अपने पति के साथ घर के बाहर बैठी थीं। तभी पुरानी बातों को लेकर कैलाश राम, अजय राम, प्रमोद, मनोज, खुशबू और सरोज गाली देने लगी। मना करने पर पति पत्नी को मारने लगे। जान बचाने के लिए घर में भागे तो अंदर घुसकर मारपीट किए और सामान तोड़ दिए। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- जातिसूचक गाली देने एवं मारपीट में छह के विरुद्ध केस यह भी पढ़ें- झीलवनिया गांव में दंपती को पीटा, प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.