कौशाम्बी, मार्च 5 -- पिपरी थाने के रसूलपुर ब्यूर गांव में होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर दंपती और उनके बेटे पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। लोधउर चौकी के रसूलपुर ब्यूर गांव निवासी सूरजभान पुत्र हीरालाल के घर बुधवार को गांव के ही दबंग भाई अपने कई साथियों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से लैस थे। घर के बाहर गाली-गलौज करने के बाद आरोपियों ने सूरजभान पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी और बेटा राहुल बीच बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सूरजभान, उनकी पत्नी और बेटा राहुल घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.