इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- ऊसराहार। क्षेत्र के नंगला दुली निवासी ब्रजेंद्र पाल ने बताया कि गांव के ही रवीकांत, शिवेन्द्र, विशाल व संदीप ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की। जब उसे बचाने पत्नी व बेटा आया तो उसके साथ भी बुरी तरह पिटाई की। आरोपी मारपीट कर मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...