घर में घुसकर दंपति से मारपीट, महिला समेत चार पर मुकदमा
बदायूं, जून 5 -- थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी टूटने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला बोल दिया। लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। क्षेत्र के गांव तालगांव निवासी आरिफ पुत्र नसीत ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीती 30 मई को वह अपने घर पर बैठा हुआ था तभी उसकी बहन के द्वारा रिश्ता तोड़ने से गांव के ही निवासी नवाब अली, अलीशाह, अनारबानो, कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी शमसुल पीड़ित के घर में घुस आये और मारपीट कर उनको घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.