बागपत, अप्रैल 21 -- बड़ौत। रमाला क्षेत्र के गांव कासिमपुर खेड़ी में घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिवानी पत्नी विनय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम के समय उसका पति खेत से घर लौटा था। इसी दौरान गांव के ही दो युवक, लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। यह भी पढ़ें- लाठी डंडों से हमला कर महिला समेत तीन लोगों को किया घायल पीड़िता ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.