बलरामपुर, मई 24 -- ​बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिशुनीपुर में घर में घुसकर दंपती की पिटाई व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​पीड़िता गीता देवी पत्नी सतीश चंद्र यादव निवासी बिशुनीपुर ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 16 मई की रात करीब 10 बजे गांव के ही राहुल यादव पुत्र बृजभान यादव और अशोक यादव पुत्र राकेश यादव जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- दंपति को मारपीट कर किया घायल, चार पर केस विरोध करने पर आरोपियों ने गीता देवी और उनके पति सतीश चंद्र यादव के साथ लात-घूंसों, थप्पड़ों व ईंट-डंडों से मारपीट की। हमले में महिला को घुटने...