बेगुसराय, मार्च 7 -- बीहट। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट सदानंदपुर टोला (बीहट नगर परिषद, वार्ड-11) में होली के दिन बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की जिसमें एक महिला समेत दो लोग जख्मी हो गये। सदानंदपुर टोला निवासी भगवान सिंह की पत्नी मिक्की देवी ने पिपराडीह निवासी निरंजन महतो, विकेश महतो, अमित महतो समेत कुल नौ लोगों के विरूद्ध घर में घुसकर मारपीट करने, दो बाइक को क्षतिग्रस्त करने तथा 15 हजार रुपये नकद तथा कान की बाली छीनकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। एफसीआई थाना में दिये आवेदन में मिक्की देवी ने कहा है कि मारपीट में उनका पुत्र ऋतिक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। रात में घुसकर मपीट करने पर जब वे पड़ोसी संजय कुमार के घर में छिपने के ख्याल से गई तो सभी बदमाशों ने संजय सिंह के घर में भी घुसकर तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष विनीत क...