गोरखपुर, मई 11 -- खोराबार। थाना क्षेत्र के रायगंज बाजार में घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता इस्लावती देवी की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, 8 मई की शाम करीब तीन बजे आदित्य, अनुज, बृजेश, अमित और सत्यम गैंग बनाकर उनके घर में घुस गए और छोटे बेटे को पूछते हुए घर में रखे सामान की तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने रास्ते में बड़े बेटे संदीप भारती की दुकान पर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया और वह बेहोश हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...