घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- रानीगंज। सुजहा गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे की रंजिश के चलते विपक्षी तिलकराज, मिलन राज, सुशील कुमार व राहुल आदि ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। फावड़ा, सब्बल और रॉड से निर्माणाधीन दीवार के साथ ही सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया था। जान से मारने की धमकी देने के साथ घर में रखे 8000 रुपये, बैंक पासबुक, आधार कार्ड व मोबाइल फोन उठा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से तिलकराज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर सीसीटीवी कैमरा व नकदी बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.