नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जाफरपुर कलां के समसपुर खालसा गांव में कुछ युवकों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ और विरोध करने पर चार लोगों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर जाफरपुर कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय मनोज ने बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने भाई, चचेरे भाई अमित और अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी कुछ युवक सुनील के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे और वहां खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए। रोकने पर आरोपियों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। हमले में अमित के सिर पर गंभीर चोट लगी। पुलिस ने मनोज के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.