घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट
मैनपुरी, फरवरी 24 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी जवाहरलाल पुत्र रतीराम ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 21 फरवरी को वह अपने खेत पर था। इसी दौरान गांव के रामनिवास पुत्र जंगी सिंह, राधाकृष्ण, हिम्मत सिंह उर्फ सुरजन सिंह, सौदान सिंह उर्फ आकाश तथा रनपाल सिंह एकराय होकर उसके घर में घुस आए और सामान तोड़ने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.