गोरखपुर, मार्च 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गीडा इलाके में पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और महिला पर टांगी से हमला करने के मामले में गीडा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गीडा के सुकलहिया निवासी अविनाश निषाद के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुराने विवाद को लेकर कुछ लोग एक राय होकर उसके घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान वादिनी की सास ने उन्हें मना किया तो आरोपी अविनाश निषाद ने जान से मारने की नीयत से टांगी से हमला कर दिया। हमले में वादिनी की सास को चोटें आईं।आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गीडा थाने में मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.