घर में घुसकर तेंदुए ने बिल्ली को दबोचा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- बम्हनपुर। मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक तेंदुआ कोरियाना के जुबैर अहमद के घर में घुस आया और वहां बंधी पालतू बिल्ली पर हमला कर उसे अपने जबड़ों में दबोच लिया। परिजनों के साहस और शोर-शराबे के कारण तेंदुआ शिकार छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बल्लीपुर के कोरियाना में मंगलवार सुबह चार बजे जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी घर के भीतर हुई अचानक आहट से परिजनों की नींद खुल गई। जब वे बाहर निकले तो सामने तेंदुए को बिल्ली दबाए देख दंग रह गए। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए एक जुट होकर चीखना-चिल्लाना और शोर मचाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: बछड़े पर हमला करने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए रखा गया पिंजरा अचानक हुए शोर-शराबे से तेंदुआ घबरा गया और बिल्ली को घायल अवस्था में वहीं छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.