घर में घुसकर डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण, वीडियो वायरल
मेरठ, मई 9 -- लोहियानगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में देर रात डेढ़ साल के बच्चे को घर से उठाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में कुछ युवक मासूम बच्चे को गोद में उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जाकिर कॉलोनी निवासी वसीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि देर रात कुछ युवक उसके घर पहुंचे और डेढ़ साल के बच्चे को गोद में उठाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी ले गए।पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा मामलाथाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है। बच्चे फिलहाल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.