बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के दक्षिण दरवाजा मोहल्ले में घर में घुसकर एक महिला को डंडे व चाकू से मारने की घटना सामने आई है। दक्षिण दरवाजा निवासी एकता पत्नी विपिन कुमार का आरोप है कि गत दो मई को उनके मोहल्ले की रहने वाली सरिता देवी उनके कमरे में घुस गई। उन्हें डंडा और चाकू से मारापीटा। चाकू लगने से उनके बाएं हाथ की अंगुली कट गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपित महिला सरिता देवी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सिकट में आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसी गांव के कृष्ण किशोर मिश्रा का आरोप है कि गत नौ मई को आम तोड़ने की बात को लेकर विपक्षियों ने उन्हें मारापीटा। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी...