घर में घुसकर जेवर-नकदी चोरी, पड़ोसी पर शक
औरैया, अप्रैल 4 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर में चोरों ने रात के समय घर में घुसकर जेवर व नगदी पार कर दी। घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। पीड़ित ने पड़ोस के एक व्यक्ति समेत उसके साथियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव निवासी भूरे उर्फ मनीष कुमार पुत्र श्यामसुंदर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। देर रात करीब 1:30 बजे जब वह उठा तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्सा खुला पड़ा था। इस पर उसने शोर मचाया, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चांदी की करधनी, पायल, झुमकी सहित करीब 46 हजार रुपये नगद ले गए। पीड़ित के अनुसार यह रकम वह ऑटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.