शामली, मार्च 28 -- कैराना। घर में घुसकर चांदी के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पठेड़ निवासी इदरीश ने बताया कि उसके भाई की शादी होने वाली है, जिसके लिए अलमारी में चांदी के जेवर रखे गए थे। आरोप है कि 25 मार्च की रात गांव के ही सादिक ने घर में घुसकर पाजेब, बिछवे, पेंडिल व अन्य जेवर चोरी कर लिए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चाकैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर समूह परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह व विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए ...