अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कराई है और पीड़ित को मेडिकल व उपचार के लिए भेजवाया है। शिकायत में नीलू मिश्र पुत्री प्रेम सागर मिश्र निवासी कृष्णा मंदिर मीरापुर डेराबीबी का कहना है कि शनिवार को दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाला दीपू,सम्मुन और दीपू की मां घर में घुस आई और उनके भतीजे जय मिश्र पर जानलेवा हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी और ईंट से वारकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी भाभी ने माजरा देखा तो शोर मचाया। परिवार के लोग बाहर निकले तो हमलावर गाली-गुप्ता देते हुए धमकी देकर भाग गए। हमले में जय का सर फट गया व हाथ टूट गया। जिसको श्रीराम अस्पताल से मंडलीय अस्पताल दर्शननगर रेफर किया गया है।-------
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.