हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दस लोगों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर भी हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। बिजनौर निवासी विरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रावली महदूद में रहते हैं। रात के समय वह अपने घर पर थे। आरोप है कि तभी क्षेत्र के कई लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उन्हें बाहर बुलाकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किए गए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि एक हमलावर ने उनकी छाती पर चाकू से वार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.