मेरठ, अप्रैल 14 -- सदर के बंगला एरिया में महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। तीन महिलाओं ने परिजनों संग एक घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। चार महिलाएं घायल हो गई। भूसा मंडी बंगला एरिया 201 निवासी मुमताज ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। पड़ोसन मेहरूनिशा, बेबी व शहरीन लाठी डंडे लेकर घर में घुसी और बेटी सुमाइला, सनुबा व सबिया के साथ मारपीट कर दी। घर के सामान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सनुबा का सिर फोड़ दिया। इसी बीच वह घर पहुंची तो आरोपियों ने उस पर भी हमला दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर बाजार पर तीनों महिलाओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...