प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने न्यायालय में वाद दायर किया। सात सितंबर 2025 को जब उसकी मां सामान खरीदने गई थी वह अपनी छोटी बहन के साथ घर में थी। तभी गांव का ही राहुल उसके घर में घुस आया और उससे छेड़खानी करने लगा। उसने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बहन बचाने आई तो उसे भी धमकाया और भाग निकला। मामले को लेकर पुलिस के नामजद शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.