अयोध्या, मार्च 28 -- भदरसा संवाददाता । पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में अकेली युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता का कहना है कि घर वाले खेत गये हुए थे, वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आकाश नामक युवक घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। वह चिल्लाते हुए बाहर भागी तो घर के बाहर मौजूद युवक के पिता राजदेव ने उसको मारा-पीटा तथा किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राजदेव और उनके बेटे आकाश के विरुद्ध मारपीट,छेड़खानी आदि की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।-------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.