आगरा, जून 18 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर के बाहर चबूतरे पर सो रही एक युवती से नामजद आरोपी ने छेड़छाड़ की। चीखपुकार पर आरोपी भागकर दूसरे घर में घुस गया और वहां भी उसने महिला के छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में ग्रामीण ने बताया कि गत 14 जून की रात उसकी विकलांग बेटी घर के बाहर चबूतरे पर सो रही थी, तभी रात्रि करीब एक बजे गांव का ही रवि पुत्र केशव उर्फ अनोखे पहुंच गया और उसकी बेटी का पैर खींचते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। चीखपुकार की आवाज सुनकर घर के अंदर से लोग आए, तो आरोपी भागकर दूसरे घर में घुस गया। वहां भी महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने चीखपुकार की तो अन्य लोगों को देखकर वह भाग गया। इसके बाद पीडित महिला व युवती का पिता थाना पहुंचे...