हापुड़, फरवरी 26 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर शराब के नशे में घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। गांव निवासी महिला बताया कि 24 फरवरी को वह घर पर अपनी बेटी के साथ बैठी हुई थी। तभी पड़ोसी व्यक्ति शराब पीकर उनके घर पर आया। उन्होंने उसको देखकर दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद आरोपी ने दरवाजे को तोड़ कर घर में घुस गया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने मां बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.