बदायूं, मार्च 23 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर दी। शिकायत करने पर युवती के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आठ फरवरी को युवती घर में अकेली थी, तभी गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। इसके बाद युवती के परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों के समझाने पर मामला शांत हुआ, लेकिन इसके बाद भी आरोपी युवक राह चलते युवती से छेड़छाड़ करता रहा। मजबूर होकर युवती के परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की...