बदायूं, जनवरी 7 -- मूसाझाग, संवाददाता। घर में घुसकर छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता और उसकी बेटी मारपीट में घायल हुईं, मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया, 13 दिसंबर को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला वागेश उसके घर में घुस आया और गला दबाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब वह चिल्लाई तो उसकी बेटी और पति आए और उन्होंने वागेश को पकड़ लिया। तभी वागेश के भाई विनेश और अशोक हाथ में लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी दोबारा देखने और जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.