प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर के एक पुरवे में गुरुवार सुबह घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशुनगंज चौकी इंचार्ज राजकुमार मिश्र ने दोनों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिवपुर के रहने वाले मोहम्मद सहबान खान और मोहम्मद सोहेल उर्फ मोहम्मद इस्माइल बताए गए। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...