घर में घुसकर छात्र से मारपीट, आठ युवकों पर धमकी देने का आरोप
हरिद्वार, अगस्त 26 -- कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में स्कूल से लौट रहे छात्र को रास्ते में रोककर धमकी देने के बाद घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन नामजद युवक अपने साथ छह-सात अन्य युवकों को लेकर छात्र के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर घर में मौजूद लोगों के जुटने पर आरोपी पथराव करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने कनखल थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पीठ बाजार के पास जगजीतपुर निवासी फुरकान ने बताया कि उनका बेटा अरशियान स्कूल में पढ़ता है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में घर में घुसकर छात्र से मारपीट, आठ युवकों पर धमकी देने का आरोप आरोप है कि स्कूल से लौटते समय बोबी, आदित्य और पीरिस कश्यप ने रास्ते में उसके बेटे को रोक लिया और धमकी दी। आरोप है कि उसी दिन शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.