घर में घुसकर छात्रा को उठाने की कोशिश, विरोध पर तमंचे की बट से हमला
औरैया, जुलाई 10 -- परिजनों के खेत पर जाते ही घर में घुसकर 18 वर्षीय छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की गई। आरोप है कि विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की गई और तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया गया। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े, जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम जरैला मल्होसी निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री कुमकुम स्वर्गीय महाराज सिंह इंटर कॉलेज, इटली में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि गांव निवासी अजय कुमार उर्फ बल्लू काफी समय से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा था। अप्रैल में स्कूल जाते समय भी उसने छात्रा का रास्ता रोककर उसे परेशान किया था, जिसकी शिकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.