लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- खमरिया कस्बे के एक घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर के कमरे और एक बक्से के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कस्बा खमरिया के मोहल्ला पैकापुर निवासी मनोज कुमार शुक्ला के घर की दीवार लांघकर चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ दिया। फिर कमरे में रखे एक बक्से के ताला तोड़ दिया। मनोज के मुताबिक उनकी मां मालती देवी सोमवार को अपनी पेंशन के 20,000 रुपए बैंक से निकालकर लाई थीं। चोर मालती देवी की पेंशन के 20,000 रुपयों समेत मनोज की पत्नी के 7,000 रुपए और सोने के दो माला,सोने के एक जोड़ी कुंडल,चांदी के 10 सिक्के व पायल-बिछिया आदि उठा ले गए। गृहस्वामी के मुताबिक चोरी की वारदात रात करीब एक बजे हुई। जिसकी जानकारी रात में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.