कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर देहात। जिले में चोरी की वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार रात में चोर गजनेर थाना क्षेत्र के मनेथू गांव के एक किसान के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण, कीमती सामन व नगदी पार कर ले गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन व चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मनेथू गांव के रहने वाले सत्य नारायण किसानी करते हैं। उनका पुत्र अमित ससुराल गया है। शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद सत्य नारायण घर के बाहर बरामदे में आकर लेट गए थे। रात में चोर मेन गेट की कुंडी खोलने के बाद घर में घुसे और बक्से का ताला व अलमारी का लॉक तोड़कर सोने चांदी के आभूषण, दस हजार रुपये व कीमती सामान पार कर दिया। घटना के समय परिजन सोते रहे और उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह उनकी पत्नी सरोज ने कमरे मे अलमारी व बक्सों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.